धड़ाधड़ मंजूर हुई करोड़ों की परियोजनाएं! उत्तराखंड सरकार ने लिए बड़े फैसले

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को मंजूरी देकर स्वास्थ्य, परिवहन और पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार की संशोधित लागत को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज को जल्द पूरी तरह संचालित किया जाए। इसके लिए फैकल्टी की भर्ती शीघ्र पूरी करने और कॉलेज के रखरखाव के लिए भी आवश्यक बजट की व्यवस्था करने को कहा गया।

इसके अलावा हल्द्वानी में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के नए भवन निर्माण को भी मंजूरी मिल गई। करीब 35.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए पहले स्वीकृत योजना को निरस्त कर नई परियोजना के रूप में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

व्यय वित्त समिति ने उरेडा के ऊर्जा पार्क परिसर में लगभग 16.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सुपर ईसीबीसी (Energy Conservation Building Code) कार्यालय भवन परियोजना को भी स्वीकृति दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती

वहीं सहस्रधारा रोड पेयजल योजना को भी हरी झंडी मिल गई। करीब 113.16 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पूरा होने से देहरादून के सहस्रधारा रोड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव बृजेश कुमार संत, सचिव श्रीधर बाबू अड्डांकी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें