हल्द्वानी: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को हल्द्वानी-काठगोदाम में युवा उद्यमी गिरीश कांडपाल के विरासत स्टोर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि गिरीश कांडपाल उत्तराखंड की पारंपरिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टोर के माध्यम से कौसानी और आसपास के क्षेत्रों के शहद, बिच्छू घास की चाय, लिंगुड़ का अचार, विभिन्न प्रकार की चटनियां, जैम और अन्य स्थानीय उत्पाद लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय किसानों, महिलाओं और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
सांसद ने कहा कि यह केवल एक व्यावसायिक पहल नहीं, बल्कि प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय संसाधनों को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक अभियान है। उन्होंने विश्वास जताया कि गिरीश कांडपाल का यह प्रयास आने वाले समय में अन्य युवाओं को भी उद्यमिता के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट ने गिरीश कांडपाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि प्रदेश हित में किए जा रहे ऐसे प्रयास निश्चित रूप से अनुकरणीय हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी 
