बिजनौर: संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की 629वीं प्राकट्य जयंती के अवसर पर सोमवार को बिजनौर में आस्था, सामाजिक एकता और जनजागरण का भव्य संगम देखने को मिला। भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति, बिजनौर एवं भुइयार समाज उत्थान समिति (रजि.), बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा, विचार गोष्ठी, अतिथि सम्मान और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजनौर सहित आसपास के जिलों से हजारों समाजबंधुओं, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे इंद्राबाल भवन, नुमाइश ग्राउंड से हुआ। नूरपुर विधायक, साध्वी प्राची, युवा किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर चौधरी सहित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर राजमिलन बैंक्वेट हॉल पहुंची…जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
मुख्य समारोह में कॉन्ट्रैक्ट कॉर्पोरेशन, विद्युत विभाग, लखनऊ के विपिन कुमार मुख्य अतिथि तथा भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में असिस्टेंट कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने संत कबीर साहेब के सत्य, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए समाज को शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति, बिजनौर के अध्यक्ष अजयपाल सिंह ने कहा कि समिति केवल सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है…बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा परिवार और समाज दोनों को कमजोर करता है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से समिति से जुड़कर शिक्षा, सामाजिक सहयोग, जरूरतमंद परिवारों की मदद और समाज को संगठित करने के अभियान में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब ने मानवता, सत्य और समानता का जो मार्ग दिखाया…वही आज भी समाज को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
समिति के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब का जीवन हमें जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की सीख देता है। समिति भविष्य में भी समाज हित में अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
समिति के कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि समाज के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से समिति की सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होगा तभी शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए प्रभावी कार्य किए जा सकेंगे। समिति समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया…जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संत कबीर साहेब के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर करन पाल सिंह (अध्यक्ष), अजयपाल सिंह (अध्यक्ष, भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति), राजपाल भुइयार, विजयपाल सिंह (पूर्व प्रधान, संरक्षक), खजान सिंह (BSSCT), बलवंत सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), बलजीत सिंह (महामंत्री), सुभाष सिंह (कोषाध्यक्ष), संदीप भुइयार भनेड़ा, महेंद्र सिंह भनेड़ा, नरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, शेर सिंह, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, स्वयंसेवकों, प्रशासन, पुलिस विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति, बिजनौर समाज को संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, नशामुक्ति, सामाजिक सहयोग और जनकल्याण के कार्यों को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेगी। ऐसी सामाजिक पहलें समाज में नई जागरूकता और एकता का मजबूत आधार बन रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



भुइयार समाज सेल्फ केयर समिति बनी सामाजिक बदलाव की पहचान, संत कबीर जयंती पर भव्य आयोजन ने जीता सभी का दिल
हल्द्वानी में खुला ‘विरासत स्टोर’, सांसद अजय भट्ट बोले- यही है आत्मनिर्भर उत्तराखंड की असली तस्वीर
धड़ाधड़ मंजूर हुई करोड़ों की परियोजनाएं! उत्तराखंड सरकार ने लिए बड़े फैसले
हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, हरिमोहन अरोड़ा बने अध्यक्ष
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती की आई अपडेट
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चार की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट! 92% काम पूरा, चुनाव आयोग ने दिए नए निर्देश
चंपावत को CM धामी का बड़ा तोहफा! अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा हल्द्वानी
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR में घोर लापरवाही पर दो अधिकारियों पर गिरी गाज
उत्तराखंड: यहां डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत 
