महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के शासनादेश संख्या-262231/XVII(4)/2024-31(2)/2005-TC (22078) दिनांक 18 दिसम्बर, 2024 एवं शासनादेश सं0-1451/ XVII(4)/2024-31(2)/2005-TC (e-22078) दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 के प्राविधानानुसार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड, के अन्तर्गत राज्य में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में मानदेय सेवा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, मानदेय रू0 9300.00 प्रतिमाह /आंगनबाड़ी सहायिका, मानदेय रू० 5250.00 प्रतिमाह) के रिक्त पदों पर चयन हेतु महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://wecduk.in पर आमंत्रित किये जाते हैं। उक्त विज्ञापन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तिथियां निम्नवत् हैंः-
- ऑनलाइन पंजीकरण एंव आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि- 30/06/2026 को प्रातः 12 बजे से
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि- 29/07/2026 को सांय 5:00 बजे तक
चयन से सम्बन्धित अर्हतायें एवं शर्तें आदि से सम्बंधित शासनादेश एवं आवेदन भरने हेतु आवश्यक निर्देश विभागीय वेबसाइट https://wecduk.in पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व निर्देशों एवं शासनादेशों का भली भाँति अवलोकन करने के उपरान्त ही ऑनलाइन आवेदन-पत्र जमा करें।
अभ्यर्थियों के लिए सामान्य निर्देशः-
- उक्तानुसार विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष केवल महिला अभ्यर्थियों के द्वारा ही आवेदन किया जायेगा।
- रिक्त पदों की आरक्षणवार सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालयों, जिला कार्यक्रम कार्यालयों, खण्ड विकास कार्यालयों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों में चस्पा की गई है। इसके अतिरिक्त परियोजना स्तर पर रिक्त पदों की आरक्षणवार सूचना पोर्टल पर भी उपलब्ध है, जोकि अभ्यर्थी द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात् ही अवलोक्य उपलब्ध होगी।
- न्यूनतम शैक्षिक अर्हताः उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद/ संस्थान से न्यूनतम इण्टरमीडिएट अथवा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की गयी हो।
- ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित राजस्व ग्राम तथा नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की स्थायी/ मूल निवासी महिलायें ही आवेदन हेतु अर्ह होंगी। एक आवेदनकर्ता किसी एक ही राजस्व ग्राम / वार्ड में विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष ही आवेदन कर सकता है। किन्तु यदि किसी एक राजस्व ग्राम / वार्ड में एक से अधिक पद विज्ञापित हैं तो, सम्बन्धित राजस्व ग्राम / वार्ड के समस्त विज्ञापित पदों के सापेक्ष पृथक-पृथक आवेदन किया जा सकता है।
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम विभागीय वेबसाइट (https://wecduk.in) से ही प्राप्त किये जायेंगे तथा निर्धारित अन्तिम तिथि के पश्चात् नवीन आवेदन अथवा अपलोड किये गये आवेदनों में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
- आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को विभागीय वेबसाईट (https://wecduk.in) पर अपना पंजीकरण करना होगा जिसकी विस्तृत निर्देशिका पोर्टल पर उपलब्ध है।
7.
अधोहस्ताक्षरी / चयन समिति / अपीलीय समिति को यह अधिकार सुरक्षित होगा कि नियुक्ति से पूर्व, किसी त्रुटि के संज्ञान में आने अथवा अन्य किसी उचित कारणवश, विज्ञापित पद पर चयन प्रक्रिया को निरस्त संशोधित / पुनर्विज्ञापित किया जा सकेगा।
- आवेदन के साथ निम्नलिखित अभिलेख अपलोड किये जायेंगे (जो शासनादेश के अनुसार लागू हो):-
- कक्षा-10 एवं कक्षा 12 की अंकतालिका (अनिवार्य)
- स्नातक एवं स्नातकोत्तर की अंकतालिका (यदि उत्तीर्ण हो)
- स्थायी निवास प्रमाण-पत्र (अनिवार्य)
- परिवार रजिस्टर की नकल (ग्रामीण क्षेत्र हेतु अनिवार्य)
- वोटर आई०डी०कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति (शहरी क्षेत्र हेतु अनिवार्य)
- आरक्षण श्रेणी का प्रमाण-पत्र (आरक्षित रिक्त पद हेतु अनिवार्य)
- वरीयता श्रेणी से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- आवेदन के अन्तर्गत गलत अथवा अपूर्ण सूचना दिये जाने पर आवेदन निरस्त होने का समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित अभ्यर्थी का होगा।
- विज्ञप्ति के संबंध में किसी भी प्रकार के संशोधन की सूचना पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। अतः समस्त आवेदनकर्ताओं द्वारा इस सम्बन्ध में समय-समय पर पोर्टल विजिट (visit) किये जाने का सुझाव है।
अतिरिक्त जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय में सम्पर्क करें।
(बी०एल०राणा)


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित 