नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखण्ड में नैनीताल की छात्रा ने ए.एफ.कैट-वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के एस.एस.बी.कैप्सूल ट्रेनिंग को चार चांद लगा दिए हैं। बच्चों को डिफेंस एग्जाम के एस.एस.बी.के लिए निखारने के उद्देश्य से बनाई गई क्लासेज से इस छात्रा ने पहले ही अटेम्ट में सफलता हासिल की है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर की छात्रा नंदिनी जोशी का चयन ए.एफ.कैट-वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा में हुआ है। उन्हें मैसूर के ए.एफ.एस.बी.वायुसेना चयन बोर्ड से अनुशंसित किया गया है। नंदिनी ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है।
नंदिनी जोशी वर्तमान में डी.एस.बी.परिसर में बी.ए. एल.एल.बी.(ऑनर्स)छठे सैमेस्टर की छात्रा हैं। वह विश्वविद्यालय की एस.एस.बी. कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच की प्रतिभागी रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो०(कर्नल) दीवान एस रावत की पहल पर वर्ष 2024 में प्रारम्भ किया गया था। इसका उद्देश्य, विद्यार्थियों को एस.एस.बी.और रक्षा सेवाओं की चयन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का प्रथम प्रशिक्षण सत्र 18 से 25 सितम्बर 2024 के बीच आयोजित किया गया था।नंदिनी की सफलता को इस पहल का एक महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी प्रो. रीतेश साह ने बताया कि नंदिनी एक सक्रिय डिबेटर और एन.सी.सी.कैडेट भी हैं। वह डी.एस.बी.परिसर के छात्र क्लब ‘डीएसबी संस्कृति’ की छात्र अध्यक्ष तथा परिसर के न्यूज़लेटर की छात्र संपादक भी हैं। इसके अतिरिक्त वह बिट्स पिलानी से बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस का डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रम भी कर रही हैं।
नंदिनी की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो.(कर्नल)दीवान एस रावत ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो.नीता बोरा, प्रो.संजय पंत, प्रो.एच.सी.एस.बिष्ट, प्रो.संतोष कुमार, प्रो.आशीष मेहता, प्रो.ललित तिवारी, डॉ.सुरेश जोशी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 

