उत्तराखण्ड के नैनीताल में मशहूर पर्यटक स्थल डॉर्थी पीक(टिफ़िन टॉप)में भीषण दरार से उसके अस्तित्व को खतरा । पर्यटक स्पॉट के टूटने से न केवल उसे हानी होगी बल्कि भीषण पत्थर के निचले क्षेत्र में बसे रिहायसी क्षेत्र को भी खतरा हो गया है । क्षेत्रवासी अब प्रशासन से इसे बचाकर सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं ।
पिथौरागढ़- 12 साल बाद मिली खुशखबरी, चीन बॉर्डर तक पहुंची सड़क


नैनीताल की मालरोड के सामने, पश्चिमी पहाड़ के टॉप(चोटी)पर बने पर्यटक स्पॉट के नीचे के मुख्य पाषाण में लम्बी दरार आ गई है । अयारपाटा जंगल में बने इस स्पॉट के आसपास रहने वाले क्षेत्रवासियों ने बताया कि वर्षों पूर्व बने इस पर्यटक स्थल में इनदिनों दरार से भय बना हुआ है । कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में जोरों से पत्थर रगड़ने और गिरने की आवाज़ें आई थी। इसके बाद हिम्मत करके वहां जाने पर पता चला कि पर्यटक पॉइंट के नीचे के पत्थर खिसक गए हैं । बड़े बड़े पत्थरों पर टिके इस क्षेत्र की बुनियाद खिसकने से क्षेत्र को खतरा हो गया है । अब दो पत्थरों के बीच कई फीट बड़ी खाई बन गई है ।

पर्यटकों के पसंदीदा डॉर्थी पीक में इनदिनों लॉक डाउन के कारण पर्यटक नहीं पहुँच रहे हैं, लेकिन जब स्थितियां सामान्य होंगी तो यहां पहुंचे पर्यटकों को मायूसी होगी । इस बेहतरीन स्थल से ना केवल नैनीताल के पहाड़ दिखते हैं बल्कि यहां से झील और सामने हिमालय पर्वत श्रृंखला भी साफ साफ दिखती है । क्षेत्रवासी अब प्रशासन से इस सुंदर पर्यटक स्थल को बचाकर, दोबारा इसको पुराने स्वरूप में लाने की मांग कर रहे हैं ।
HALDWANI- (दुस्साहस) एंबुलेंस की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी, ऐसे आया बनभूलपुरा पुलिस के हाथ
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 