हल्द्वानी -लॉक डाउन के दौरान चाहे कर्फ्यू वाला क्षेत्र बनभूलपुरा हो या कोई हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट क्षेत्र सब जगह अगर किसी वाहन की डायरेक्ट एंट्री है तो वह एंबुलेंस है और इसी एंबुलेंस की आड़ में हल्द्वानी पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर गिरफ्तार किया है जो एंबुलेंस भी चलाता था और साथ में स्मैक की तस्करी भी करता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब जाल बिछा कर चैकिंग की तो पुलिस को देख एंबुलेंस से एक तस्कर तो कूदकर फरार हो गया लेकिन मुख्य अभियुक्त 20 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। किच्छा के दरउ क्षेत्र से स्मैक लेकर आ रहा यह तस्कर लंबे समय से स्मैक तस्करी को अंजाम दे रहा था। दानिश नाम का यह तस्कर गौजाजाली बरेली रोड हल्द्वानी का रहने वाला है जिसे पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वही एंबुलेंस को भी सीज कर दिया है हल्द्वानी में हुई इस घटना के बाद पुलिस भी हैरान है कि आखिर एंबुलेंस जैसी संवेदनशील वाहन की आड़ में इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम दिया जा रहा है जिसके लिए अब वह नई रणनीति बनाएंगे।
वहीं एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि इस स्मैक तस्कर से उन्हें मोबाइल और कई तरह की डिटेल बरामद हुई है जिसके आधार पर इसे बैकट्रेस किया जा रहा है और जहां से यह स्मैक खरीद कर लाता था उन तस्करों को भी पुलिस नामजद करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास करेगी। साथ ही अब संदिग्ध लगने वाली एंबुलेंस की मूवमेंट पर भी निगरानी रखी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “Haldwani- (दुस्साहस) एंबुलेंस की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी, ऐसे आया बनभूलपुरा पुलिस के हाथ”
Comments are closed.



देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी 


वनभूलपुरा पुलिस ने बहुत सराहनिय काम किया है
कुछ गलत लोगो ने पूरी एम्बूलेस सोसाइटी का नाम खराब किया है
ऐसे लोगो को कड़ी सजा मिलनी चाहिए