weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून -(बड़ी खबर) आज ऐसे करवट लेगा मौसम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज सामान्य बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज वृहस्पतिवार को चार पहाड़ी जिलों में हल्की बूंदाबांदी व ऊंची चोटियों में बर्फबारी के अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

आज का मौसम

ADVERTISEMENTS

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 2 मई बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है जबकि राज्य के शेष जनपदों में धूप खिलने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 2 और 3 मई को राज्य में कुछ पहाड़ी इलाकों को छोड़कर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। जबकि 4 तारीख को राज्य के पर्वतीय जनपदों में वहीं 5 को पहाड़ से लेकर मैदान तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार

दोपहर बाद बदला मौसम, बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। उधर, हर्षिल घाटी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें