पिथौरागढ़: चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क की कटिंग का कार्य पूरा हो गया है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज (शुक्रवार) दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन किया। पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी एयरपोर्ट पर आयोजित ई उद्घाटन कार्यक्रम में बीआरओ के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि तवाघाट से लिपुलेख सीमा तक 95 किमी सड़क की कटिंग हो चुकी है। सामरिक नजरिये से महत्वपूर्ण इस सड़क के निर्माण का जिम्मा 2008 में बीआरओ को सौपा गया था। विषम भोगौलिक परिस्थितियों के चलते बीआरओ को सड़क की कटिंग में 12 साल का समय लग गया।

वहीं जिला प्रशासन और बीआरओ के अधिकारियों ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से सेना और अर्ध सैनिक बलों के वाहन लिपुलेख के लिए रवाना किये। सिविल गाड़ियां को भी कुछ दिनों बाद सड़क में संचालन की अनुमति मिल जाएगी। चीन सीमा को जोड़ने वाली वाली इस सड़क के बनने से कैलाश मानसरोवर यात्रा और छोटा कैलाश की यात्रा आसान होगी। साथ ही माइग्रेशन करने वाले सीमांत के हजारों परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क के बनने से बॉर्डर पर तैनात सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को आवाजाही में सुविधा होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी 
