उत्तराखंड के नैनीताल में वर्चस्व को लेकर दो मुर्गों के बीच भयानक लड़ाई हो गई । जंगली मुर्गे के क्षेत्र में दूसरा पहाड़ी मुर्गा आने से हुआ बबल जिसे वहां मौजूद लोगों ने एकटक होकर देखा ।
नैनीताल में मल्लीताल के बूचड़खाने में राजेंद्र प्रसाद ने पिछले आठ वर्षों से एक जंगली मुर्गा पाल रखा है । जंगल से लगे गांव में मुर्गा लावारिस हालात में मिलने के बाद नैनीताल लाया गया, जहां उसका बहुत अच्छे से लालन पालन किया गया । लाल, पीले, नीले और कई रंगों से भरा जंगली मुर्गा आम आदमी के बीच रहकर घुल मिल गया । आज पड़ोस का एक व्यवसायी दूसरा काला रंग का पहाड़ी मुर्गे का जोड़ा ले आया । जंगली मुर्गे को ये अच्छा नहीं लगा और उसने काले मुर्गे पर हमला बोल दिया । दोनों मुर्गों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसे वहाँ मौजूद कई लोगों ने खड़े होकर देखा । दोनों मुर्गों के बीच जबरदस्त भिड़ंत से दोनों मुर्गे लहूलुहान हो गए । कुछ देर की भिड़ंत के बाद मुर्गों के मालिकों ने उन्हें पकड़कर दूर किया और उनका उपचार किया । अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ समय के बाद दोनों मुर्गे दोस्त हो जाएंगे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
