नैनीताल- नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक साली ने जीजा के सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। जिस पर जीजा द्वारा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
जानकारी के अनुसार नगर मल्लीताल स्थित सात नंबर क्षेत्र निवासी विकास व उसकी पत्नी किराए के मकान में रहते है और पत्नी की बड़ी बहन भी उन्ही के साथ रहती है। शनिवार को साली ने जीजा से एक ही घर में रहने से मना कर दिया। जिस पर विकास की पत्नी से लड़ाई हो गई । वहीं साली से भी जीजा की कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि साली ने गुस्से में आकर अपने जीजा के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने से जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहाँ पर डॉ. हाशिम अंसारी द्वारा उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि युवक द्वारा साली के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य 

