हल्द्वानी- हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग के भाखड़ा पुल के पास जंगल में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बैलपढ़ाव निवासी व्यक्ति ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी कि गदगदिया रेंज के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजवीर नेगी ने टीम सहित शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो पता चला कि शव क्षेत्र पंचायत सदस्य थापला, राजेश जोशी पुत्र चंद्र दत्त जोशी उम्र 32 वर्ष मंगोली नैनीताल का है। जांच में पता चला कि राजेश जोशी अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहता था और शव के पास से खाली नुमान की शीशी भी मिली है। फिलहाल क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही उसकी पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
