देहरादून- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार गए उसके बावजूद लगातार किसी न किसी कारण मीडिया की सुर्खियां बने हरीश रावत एक बार फिर चर्चाओं में है, इस बार हरीश रावत ने एक काम के बदले 50 हजार का इनाम रखा है। आखिर क्यों रखा है यह नाम पढ़िए उनकी यह पोस्ट…
अभी परसो मैंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर बोले गए झूठ के प्रकरण को हमारे तर्कपूर्ण खंडन के बाद समाप्त मान लिया जाए। हमने इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र साइबर क्राइम देहरादून में FIR दर्ज करने हेतु दिया है। भाजपा संगठित तौर पर इस झूठ को आज भी फैलाने में लगी है। यह झूठ Dhami Ki Dhoom फेसबुक पेज जो राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री जी का पेज है, जिसमें उनके साथ प्रधानमंत्री जी का चित्र भी लगा है। पेज में जिस समाचार पत्र के आधार पर इस झूठ को फैलाकर विद्वेष पैदा किया गया है, वो कहीं से भी प्रचारित-प्रकाशित नहीं है। वह कहां से मुद्रित है, इसको खोजना तो असंभव है। इस समाचार पत्र का कोई नाम भी नहीं है। किसी एजेंसी को उद्धृत नहीं किया गया है। इस झूठे समाचार को गढ़ने व प्रचारित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के डर्टीट्रिक्स विभाग अर्थात सोशल मीडिया में यह सब षड्यंत्रकारी कूट रचा गया है।
यदि कोई व्यक्ति इस तरीके के समाचार पत्र की 10 प्रर्तियां जिसमें संपादक, मुद्रक, वितरक और समाचार पत्र संवाददाता का नाम सहित मुझे उपलब्ध करवा दे तो मैं ₹50,000 उस व्यक्ति को देने को तैयार हूं। श्री धामी जो राज्य के पुनः मुख्यमंत्री बन सकते हैं, को इस अनैतिक कृत्य/झूठ का खण्डन करने के लिए स्वयं आगे आना चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 