नैनीताल के लैंसमैन हिमांशु का जलवा,दो कैटेगरी में जीता अवार्ड_ सीएम ने किया सम्मानित
राज्य निर्माण की रजत जयंती के मौके पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नैनीताल के हिमांशु जोशी की खींची जीवंत तस्वीरों को अलग अलग सेगमेंट में प्रथम और द्वितीय पुरुष्कार से नवाजा गया है। देशभर के 295 प्रतिभागियों की 3000 तस्वीरों में से एक्सपर्ट की समिति ने किया चयन।
ADVERTISEMENTS
पर्यटन विभाग ने राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को फ़ोटो के माध्यम से विश्व के सामने लाने के मकसद से एक ऑनलाइन फ़ोटो प्रतियोगिता अयोजित की। प्रतियोगिता के निर्धारित समय 24 अक्टूबर तक कुल 295 प्रतिभागियों के 3000 फोटो प्राप्त हुए। इन तस्वीरों के मूल्यांकन के लिए गठित एक विशेष समिति ने 25 और 26 अक्टूबर को परीक्षण किया। इस ज्यूरी में फोटोग्राफी के दिग्गज अनूप साह, अनिल रिसल सिंह और राजेश बेदी रहे। समिति ने परीक्षण के बाद 79 फोटोग्राफर की 136 फ़ोटो को उपयुक्त पाते हुए चयन किया।
'कल्चरल हैरिटेज ऑफ ऊत्तराखण्ड' नामक विषय में नैनीताल के जाने माने फोटोग्राफर हिमांशु जोशी को प्रथम, मुकेश पाण्डे को द्वितीय और मयंक कपकोटी को तृतीय पुरुष्कार दिया गया। इसके अलावा 'लैंडस्केप ऑफ ऊत्तराखण्ड' नामक विषय में उमेश गोंगा को प्रथम, हिमांशु जोशी को द्वितीय और अरूप भट्टाचार्जी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। आयोजन के नोडल अधिकारी अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद की तरफ से प्रथम विजेता प्रतिभागी को पुरुष्कार के ₹50,000/=, द्वितीय को ₹25,000/= और तृतीय को ₹10,000/= का नगद इनाम दिया गया। हिमांशु ने समारोह से लौटकर बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैक देकर पुरष्कृत और सम्मानित किया। हिमांशु की मिलम ग्लेशियर पर्वत की तस्वीर को लैंडस्केप और हिल जात्रा की तस्वीर को कल्चरल हैरिटेज का पुरुष्कार मिला।ADVERTISEMENTS

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
