हल्द्वानी: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर वार्ता कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।
सांसद भट्ट ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि काठगोदाम कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो प्रदेश के इस हिस्से का प्रवेश द्वार भी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर बढ़ा है। काठगोदाम से प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करते हैं, लेकिन वर्तमान में चल रही ट्रेनों की समय-सारिणी यात्रियों के लिए विशेषकर सुबह के समय असुविधाजनक है।
भट्ट ने कहा कि यदि काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाती है, तो यात्रियों को दिल्ली प्रातःकाल पहुंचने और शाम को काठगोदाम लौटने में सुविधा मिलेगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय में पूर्व में पत्रांक संख्या 10464/सांसद/लोकसभा/2025 दिनांक 02.07.2025 के माध्यम से पत्र प्रेषित किया जा चुका है। हाल ही में हुई वार्ता के दौरान डीआरएम इज्जतनगर मंडल द्वारा यह जानकारी दी गई कि काठगोदाम में मेंटेनेंस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।
इस पर भट्ट ने रेल मंत्री को बताया कि काठगोदाम और लालकुआं दोनों ही स्टेशनों पर मेंटेनेंस की व्यवस्था मौजूद है। इसलिए जनहित में इस सेवा का शीघ्र संचालन प्रारंभ किया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
