उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के दुर्गम धुना गांव में जहरीला किंग कोबरा घर के मन्दिर में घुसने से सनसनी फैल गई । नैनीताल से लगभग 20 किलोमीटर दूर, अल्मोड़ा मार्ग स्थित बैतालघाट ब्लॉक के घुना गांव में केशव राम के घर में सवेरे 11 बजे ब्लैक किंग कोबरा सांप आने से हड़कंप मच गया । जहरीला कोबरा पहले घर के बाहर फन उठाए खड़ा हो गया । घर के सभी लोग बाहर आ गए । वन विभाग के रेंजर को सूचित किया गया, जिसके बाद नैनीताल से स्नेक कैचर को मौके के लिए रवाना किया गया । टीम के पहुंचने के बाद ग्रामीण जुलूस की शक्ल में घटनास्थल तक पहुंचे । घर के अन्दर वयस्क नर किंग कोबरा मंदिर में मूर्तियों के पीछे जा छुपा । कई बार नाकामयाब होने के बाद टीम ने बमुष्किल विषैले दस फीट लम्बे कोबरा सांप को काबू किया । कोबरा को एक बड़ी बोतल में डाला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली । टीम ने कोबरा सांप को रैस्क्यू कर महेश खान के घने जंगल में आजाद कर दिया ।
मां धारी देवी का आशीर्वाद लेकर शुरू होती है बद्री, केदारनाथ धाम यात्रा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 



