हल्द्वानी- कोरोना के चलते लॉक डाउन हुआ तो स्कूली बच्चों का भविष्य खराब ना हो इसको देखते हुए सरकारी स्कूलों में भी ऑनलाइन पढ़ाई (online Education) को हरी झंडी मिल गयी, हल्द्वानी के सरकारी स्कूलों में अधिकांश उन घरों के बच्चे हैं जिनकी आर्थिक हालात ठीक नही हैं, लॉक डाउन के चलते काम नही मिल पा रहा है, दो जून की रोटी नसीब नही है तो बच्चो के लिए मोबाइल में इंटरनेट का रिचार्ज कैसे करवा दें, गरीब परिवार का मुखिया प्रतिदिन दिहाड़ी मज़दूरी कर 200-300 रुपये कमाता है तो मोबाइल रिचार्ज कैसे करे क्योंकी नेट का, एक परिवार में 2 से 3 बच्चे हैं, एंड्रॉयड मोबाइल एक ही है, एक ही परिवार के अलग अलग क्लास के बच्चो का गुरुजी ने ग्रुप बना दिया, होम वर्क भी मिला लेकिन पढाई कैसे हो, मोबाइल एक और पढ़ने वाले तीन बच्चे, उपर से परिवार में किसी का फोन आ जाये तो एक और मुश्किल, कई परिवार तो ऐसे हैं जिनके पास मोबाइल ही नही… तो गांव में और बच्चो के पास चला जाये, लेकिन कैसे? सोशल डिस्टेंस भी बना कर रखना है, परिवार की मजबूरी है… खराब आर्थिक हालातो में लॉक डाउन में काम नही मिल रहा, खाना कैसे आएगा, भूख से कैसे लड़ा जाये अभी तो यह सोचना है… बच्चो के भविष्य के लिये नए मोबाइल खरीदने की बात तो अभी कोसों दूर हैं। अब सोचना सरकार को है की प्राइवेट स्कूल तो ऑनलाइन पढाई कराने में समर्थ हैं लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चो की हालत बेहद खराब और दयनीय है। ” जब पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया” जैसे स्लोगन से बच्चो को भविष्य काफी दूर नजर आने लगा है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 

