उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए ट्रेन की व्यवस्था करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी है 11 मई सुबह 4:00 बजे गुजरात के सूरत से पहली ट्रेन प्रवासियों को लेकर काठगोदाम आएगी इसी तरह अगले दिन 12 मई को एक और ट्रेन हरिद्वार के लिए आएगी। आखिरकार लंबी जद्दोजहद और संशय के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात की पुख्ता जानकारी दी कि अब प्रवासियों को रेल मार्ग से लाया जाएगा अन्य राज्यों के प्रवासियों को कब और कैसे लाया जाएगा इस विषय में कार्रवाई गतिमान है जैसे ही व्यवस्थाएं सुचारू होंगी उनके बारे में भी जानकारी दी जाएगी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी आने वाले प्रवासियों से अपील की है कि वह लॉक डाउन के दौरान उनको बताए गए नियमों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें।
उधर दूसरी तरफ बस और अन्य माध्यमों से लाए जा रहे प्रवासियों को थर्मल स्क्रीनिंग व मेडिकल चेकअप के बाद अपने अपने घरों को पहुंचाया जा रहा है उत्तराखंड सरकार के राजकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के मुताबिक 10 मई शाम तक वापस आने वाले प्रवासियों की संख्या 30000 तक हो जाएगी। इसके अलावा यह अभियान निरंतर जारी है प्रवासियों से सरकार लगातार अपील कर रही है कि वह धैर्य बनाए रखें सरकार सब को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
