Nainital News:दो मंजिले होम स्टे में सीढ़ी से दो मंजिल कमरे तक आया गुलदार, पर्यटकों में मचा हड़कंप
वन्य जीव बाहुल क्षेत्र रामनगर में ग्रामीण क्षेत्रों में हिंसक वन्य जीवों की आवाजाही आबादी में भी होने लगी है। यही वजह है कि छोई गांव में गुलदार की आवाजाही से दहशत बनी हुई है। वहीं यह मामला चर्चा का विषय भी बना हुआ है
छोई में घर के आंगन से कुत्ते को खींचकर ले जाने की घटना के बाद ताजा मामला सामने आया है। जहां रात में गुलदार कुत्ते के शिकार के लिए छोई गांव में बने पर्यटकों के एक होम स्टे में आ घुसा। बंद होम स्टे में कमरे के बाहर रात में गुलदार देख पर्यटकों में हड़कंप मच गया।
छोई गांव में भाजपा के जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष का होम स्टे है। शनिवार को होम स्टे के बाहर ताला लगाकर वहां मौजूद पर्यटक कमरे के भीतर हो गए। होम स्टे में एक कमरे में कुत्ता भी रखा है। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे गुलदार सीढ़ी के रास्ते दो मंजिले होम स्टे में पहुंच गया। गुलदार को देख कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा।
कुत्ते का शोर होने पर लोग जागे उन्होंने लाइट खोलकर देखा तो बाहर गुलदार मंडराता नजर आया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। रात भर लोग गुलदार की दहशत में रहे। होम स्टे मालिक डा. दानी ने बताया कि गुलदार अक्सर बगीचे में आता ही रहता है। लेकिन पहली बार ऊंची दीवार फांदकर छत पर आ गया।
गुलदार या तो दस फीट दीवार फांदकर या फिर होम स्टे के बगल में लगे पेड़ के सहारे चढ़कर छत पर पहुंचा था। डा. दानी ने बताया गुलदार के होम स्टे के भीतर आने से डर का माहौल बना हुआ है। गुलदार की वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। वन विभाग को गुलदार को पिंजड़ा लगाकर पकड़ना चाहिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 
