नैनीताल– पति पत्नी और वो के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति की बेवफाई से तंग आकर एक महिला ने सरे बाजार पत्नी और पति को धुनाई कर डाली । मामला नैनीताल के तल्लीताल का है जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करते हुए पति-पत्नी का काउंसलिंग करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मल्लीताल निवासी शादीशुदा युवक का तल्लीताल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था कुछ दिन पूर्व पत्नी को पता लगा तो वह शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली परिसर में दंपती में सुलह हो गई। पत्नी ने युवती के साथ आइंदा नहीं दिखाई देने को लेकर हिदायत दी। युवक ने फिर से युवती के साथ घूमना शुरू कर दिया।
पति ने युवती को अपने नाम पर दर्ज स्कूटी भी गिफ्ट कर दी। पत्नी को पता चला तो बुधवार देर शाम उसने प्रेमिका को तल्लीताल पेट्रोल पंप के समीप स्कूटी के साथ पकड़ लिया।
बेवफाई से भन्नाई महिला ने बीच सड़क युवती की पिटाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव किया। महिला तल्लीताल डांठ स्थित चौकी पहुंच गई। जहां वह युवती के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगी फिलहाल दंपती व युवती को काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया है। पति पत्नी और वो के बीच सरे बाजार हुई घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
