नैनीताल। शादी के एक हफ्ते बाद यहाँ हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे उत्तर प्रदेश के नवदंपति में किसी बात को लेकर ऐसी कहासुनी हुई कि बात बढ़ते बढ़ते गंभीर विवाद बन गया तो गुस्से में आया युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर वापस घर चला गया। पति के जाने के बाद परेशान पत्नी ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी और अब पुलिस ने नव विवाहित को घर भेजने का इंतजाम कर रही है।
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल हनीमून मनाने आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर खूब मस्ती की। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि विवाद में बदल गई, आलम यह था कि पति-पत्नी दोनों अपनी-अपनी जिद में अड़े हुए थे, आखिरकार गुस्से में आए पति अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़ वापस घर को चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो परेशान महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।
तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी युवती का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ हनीमून मनाने नैनीताल पहुंची थी। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया है। उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा 

