नैनीताल- कोरोना महामारी की नियमावली में अब पर्यटकों और व्यवसाइयों के लिए नियम सरल होने के बाद उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों में पांच माह सेे बंद होटल खुलने लगे हैं । होटल स्वामियों ने इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं । उत्तर भारत के हिल स्टेशनों में ग्रीष्मकाल के दौरान देश दुनिया से पर्यटक घूमने आते हैं । इस वर्ष ग्रीष्मकाल शुरू होते ही कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने लॉक डाउन लगा दिया, जो अब से कुछ दिन पहले तक चला । राज्य सरकार के पर्यटकों को आने की अनुमति देने के बाद यहां के होटल दोबारा खुलने के लिए तैयार होने लगे । जरूरी नियमावली अपनाते हुए स्थानीय लोगों औऱ पर्यटकों को आजादी से घूमने की अनुमति मिल गई ।
हल्द्वानी- किशोर से कुकर्म मामले में ये दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे दिया था घटना को अंजाम
होटल व्यवसाइयों ने अपने होटलों में तेजी से काम लगाना शुरू किया । होटलों की दीवारों और अन्य जगह लगी काई को निकाला गया और उन्हें पेंट कर संवारा गया । बिस्तरों में नई चादर और तकिया लगाई गई । गिलास कप प्लेट आदि को इस्तेमाल करने लायक बनाया गया । ठंड का माहौल देखते हुए सेंट्रल हीटिंग सिस्टम को दुरुस्त किया गया । इतना ही नहीं, पर्यटकों की सहूलियत और इच्छा के अनुसार सभी बंदोबस्त किए गए हैं । उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कही जाने वाले पर्यटन व्यवसाय को पटरी पर लाना जरूरी महसूस किया जा रहा है । होटल एसोसिएशन अब प्रशासन और पुलिस महकमे से अनुरोध कर रहा है कि वो सरकार की नीति के अनुसार पर्यटकों की आवाजाही में कोई व्यवधान न डालें । होटल स्वामी अब सरकार से सुंदर नीति बनाकर पर्यटन को वापस पटरी पर लाने की मांग कर रहे हैं ।
देहरादून- यह गाड़ी आपके क्षेत्र में आकर लेगी कोरोना सैंपल , सरकार ने की यह व्यवस्था, जानिए इसका नाम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
