हल्द्वानी – गोरापड़ाव इलाके में एक युवक के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है, स्थानीय लोगों के दबाब के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, पीड़ित को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है।
पीड़ित युवक के परिजनों का आरोप है की 27 सितंबर की रात दो लोग घर के बाहर आकर उनके 20 साल के बेटे को टेम्पो में बिठा ले गए। देर रात बेटा जख्मी हालत में घर पहुंचा। युवक पहले परिजनों को घटना की बात बताने से डर गया। उसने परिजनों को बताया कि जिन दो लड़कों के साथ वह गया था वह अक्सर नशा करते देखे गए थे, उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जंगल में फेंक गए…..किसी तरह वह घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजनों ने आशंका के चलते मंडी चौकी में 2 लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पीड़ित युवक ने परिजनों को अपने साथ कुकर्म होने की बात बताई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और 2 आरोपियों को गिरफ़्तार भी कर लिया है,पुलिस के मुताबिक आरोपी तारा चन्द्र रखोलिया और पवन राजपूत दोनों अर्जुनपुर के सोनालपुर गांव के रहने वाले है। जांच में आगे जो भी तथ्य सामने आगे आएंगे उस आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढ़ें हल्द्वानी- आरटीओ दप्तर से DL बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए काम की खबर
हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म और कुकर्म जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, नशे का कारोबार भी यहां खूब फल फूल रहा है जिससे ऐसी घटनाओं में तेजी आ रही है, सोचनीय और भयावह विषय तो यह है की यही घटना किसी लडक़ी के साथ होती तो हाथरस और निर्भया जैसी रूह कंपाने वाली घटना सामने होती।
यह भी पढ़ें बागेश्वर- CM के निर्देश के बाद एक्शन में DM विनीत कुमार, 100 दिन में पूरा करना है यह काम
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
