हल्द्वानी- जनपद में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है दिन प्रतिदिन तापमान मे गिरावट भी दर्ज होने लगी है। आने वाले समय मेे शीतलहर, पाला व ठिठुरन भरी सर्दी भी होगी, ऐसे में निराश्रितों को सम्भावित शीतलहरी व सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए जिला प्रशासन क्रियाशील हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी उपजिलाधिकारियों, नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये हैं कि वह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही पर्यटन नगरी में अलाव जलाने का कार्य तत्काल प्रारम्भ कर दिया जाए, क्योकि पहाडी इलाको मे तापमान काफी कम हो गया है। ऐसे मे इन इलाकों मे तत्काल अलावों की व्यवस्था की जाए। उन्होने उपजिलाधिकारियों एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निशुल्क कब्बल वितरण के साथ ही रैनबसरों की व्यवस्थायें भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिये है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी-दोस्त का बर्थडे मानकर घर नहीं लौट पाए दो दोस्त, भूजियाघाट में ऐसे मिली मौत
DM बंसल द्वारा जनपद के स्थानीय निकायों मे कब्बल, अलाव तथा रैनबसरे की व्यवस्थाओ के लिए 5 लाख की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। उन्होने निर्देश दिये हैं कि आवंटित की जा रही धनराशि से सम्बन्धित अधिकारी निराश्रतो को सम्भावित शीतलहरी के प्रकोप से बचाने हेतु आवश्यकता के अनु रूप पर्याप्त संख्या मे अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाए जहां अधिक से अधिक निर्धन एंव असहाय लोग,जहां जनता खुले आसमान के नीचे निवास करती हो या एकत्र होती हो यथा धर्मशालायें,रैनबसेरा, मुसाफिर खाना, पडाव, सराय, चैराहे, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थान। उन्होेने कहा कि इसके साथ ही निशुल्क कब्बल बांटने की व्यवस्था की जाए। इस हेतु नियमानुसार तत्काल कब्बल क्रय कर लिये जांए। DM बंसल ने कहा कि शीतलहरी के दौरान कब्बल वितरण एवं अलाव व्यवस्था में कोविड 19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु भारत सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आदेशों तथा निर्देशों का पूर्णतयाः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा नैनीताल के लिए 80 हजार, हल्द्वानी के लिए 90 हजार, रामनगर तथा धारी के लिए 65-65 हजार,लालकुआं,कालाढूगी, कोश्याकुटौली एवं बेतालघाट के लिए 50-50 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- इन वेबसाइट के जरिए वोटर लिस्ट में दर्ज करें अपना नाम, अपनायें ये तरीका

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 
