हल्द्वानी- यहां पनियाली के रहने वाले दो युवकों की भुजिया घाट के पास खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई दोनों दोस्त भुजियाघाट में अपने दोस्त की पार्टी में शामिल होने गए थे घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और दोस्तों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- इन वेबसाइट के जरिए वोटर लिस्ट में दर्ज करें अपना नाम, अपनायें ये तरीका
जानकारी के मुताबिक पनियाली के रहने वाले योगेश चौहान और अभिषेक राणा गांव के ही अपने दो दोस्त कमल और विजय के साथ बुधवार की रात को राजपुरा निवासी अमन पाल अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने भुजियाघाट गए थे। दोस्त का बर्थडे मनाने के बाद गांव के कमल और विजय पहले ही घर को निकल गए थे और रात 11:00 बजे अभिषेक और योगेश बाइक से भुजियाघाट से वापस आ रहे थे कि अचानक पैराफिट पर उनकी बाइक टकरा गई और झटके के साथ दोनों खाई में गिर गए।
यह भी पढ़ें👉 नैनीताल- शादी की खुशियों के बीच मच गई चीख पुकार, 20 लोग हुए घायल
इस बीच पीछे से आ रहे एक अन्य साथी ने सड़क पर उनकी गाड़ी देखी तो हादसे की आशंका के चलते कमल को फोन मिलाया जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचित किया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खाई से दोनों को निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि अभिषेक मूलरूप से बाजपुर के किला खेड़ा का रहने वाला है और यहां पनियाली में वह अपने मामा के घर पर रह रहा था वहीं हादसे में मृत हुआ दूसरा युवक योगेश अपने परिवार का इकलौता चिराग था घटना के बाद से ही पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड-2011 से पहले बीएड डिग्रीधारकों के लिए बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
