Nainital News- नैनीताल जिला पहले लाशों को ठिकाने लगाने का अड्डा रहा है। अक्सर अपराधी अपराध करने के बाद यहां लाश फेंक कर फरार हो जाते हैं। यही वजह है कि अब तक कई अज्ञात शवों के भी शिनाख्त नहीं हो पाई। एक बार फिर एक और हत्या का मामला सामने आया है। जहां दिल्ली से नव विवाहिता को नैनीताल घुमाने के बहाने लाकर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपी हत्या को अंजाम देकर यहां से फरार हो गया और इस घटना की किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई।
घटना की जानकारी का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को नैनीताल से 15 किलोमीटर दूर रिया गांव के पास हाईवे के किनारे एक गड्ढे में लाश बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या आरोपी पति राजेश राय निवासी शक्ति फार्म उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है। और यह बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और शादी के बाद पत्नी वह उसकी सास उसे परेशान करते थे लिहाजा उसने पत्नी को जान से मारने का प्लान बनाया और नैनीताल घुमाने के बहाने लाकर उसकी हत्या कर दी।
एसओ विजय मेहता ने बताया कि 11 जून को द्वारिका दिल्ली निवासी एक नव विवाहिता लापता हुई । बेटी के लापता होने की गुमशुदगी उसके पिता ने 15 जून को द्वारिका थाने में दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नवविवाहिता का मोबाइल फोन सर्विलेंस में लगाया जिससे उसकी लोकेशन नैनीताल 12 जून को उसकी लोकेशन हनुमानगढ़ मंदिर के पास नैनीताल मिली। जिसके बाद पुलिस को उसके पति पर शक हुआ पति राजेश के मोबाइल की डिटेल निकालने पर उसकी भी लोकेशन नैनीताल ही मिली। जिसके बाद पुलिस का शक गहराता चला गया और पति को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल किया। आज पति की निशानदेही पर पुलिस नैनीताल पहुंची जहां नव विवाहिता का शव बरामद कर लिया गया।
दिल्ली पुलिस के एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपी मूल रूप से उधम सिंह नगर का रहने वाला है। जो दिल्ली में दुकान चलाता है और युवती ने राजेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जिसके बाद राजेश जेल गया था। और बाद में युवती से शादी करने के शपथ पत्र के बाद राजेश जेल से छूट गया था फिर दोनों ने शादी कर ली थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 
