रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में खेल प्रशिक्षण / कोचिंग गतिविधियों के संचालन के संबंध में।
रविवार को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामान्यतः अवकाश रहता है। खेल प्रशिक्षकों के रविवासरीय अवकाश के कारण जनपद में खेल प्रशिक्षण एवं कोचिंग गतिविधियाँ इन दिनों में संचालित नहीं हो पाती हैं। यदि खिलाड़ी एवं युवा वर्ग अपने अवकाश के दिनों में प्रशिक्षित कोच /खेल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में खेल एवं शारीरिक अभ्यास करेंगे, तो निश्चित रूप से उनके खेल कौशल में परिपक्वता एवं निरंतरता आएगी।
उपरोक्त के दृष्टिगत खेल एवं जन-हित में निम्नलिखित आदेश निर्गत किए जाते हैं:-
- जिला क्रीड़ा अधिकारी, नैनीताल यह सुनिश्चित करेंगे कि जनपद नैनीताल के अंतर्गत कार्यरत समस्त खेल प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक एवं अन्य संबद्ध कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में खेल मैदान खुले रहें तथा नियमित कोचिंग एवं प्रशिक्षण गतिविधियाँ संचालित की जाएँ।
- प्रशिक्षकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार जिला क्रीड़ा अधिकारी, नैनीताल द्वारा इस प्रकार तैयार किया जाए, कि रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में पर्याप्त कोचिंग स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित हो। प्रशिक्षकों के साप्ताहिक अवकाश अन्य कार्य दिवसों में समायोजित किए जाएँ।
- जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण जनपद की खेल गतिविधियों के सम्बन्ध में मासिक अनुपालन प्रतिवेदन (Monthly Compliance Report) नियमित रूप से प्रस्तुत की जाएँ।
यह आदेश जनहित, खेल हित एवं खिलाड़ी हित में प्रतिभाओं की पहचान, उनके उन्नयन तथा बच्चों एवं युवाओं में खेल संस्कृति के विकास के उद्देश्य से निर्गत किया जा रहा है।
उक्त आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 
