नैनीताल: लगातार दरक रही नैनीताल की मालरोड को लेकर प्रशासन आखिरकार हरकत में आया है। घटना के पांच दिन बाद शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खुद मौके पर पहुंचकर मालरोड का निरीक्षण किया और स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने बताया कि पहले केवल 25 मीटर क्षेत्र को संवेदनशील माना जा रहा था…लेकिन ताजा सर्वे और निरीक्षण में सामने आया है कि कुल 190 मीटर हिस्से में भू-धंसाव और दरारें चिन्हित की गई हैं। इसको लेकर उन्होंने तत्काल डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग (PWD) और सिंचाई विभाग को दिए हैं।
कमिश्नर ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में भविष्य में किसी बड़ी आपदा से बचने के लिए लोअर मालरोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके तहत पिलर तकनीक से सड़क को फिर से तैयार किया जाएगा ताकि स्थायित्व बढ़ाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में THDC के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और तकनीकी सहायता भी ली जा रही है।
गौरतलब है कि 14 सितंबर को मालरोड में धंसाव शुरू हुआ था…जिसके बाद सड़क पर बड़ी दरारें आ गई थीं। यह वही स्थान है जहां 2018 में भी लगभग 25 मीटर सड़क का हिस्सा नैनी झील में समा गया था…लेकिन तब से अब तक कोई स्थायी ट्रीटमेंट वर्क शुरू नहीं हो सका।
निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और कमिश्नर ने सभी को निर्देशित किया कि बरसात को देखते हुए कार्य में किसी भी तरह की देरी न हो…ताकि आम जन और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
