हल्द्वानी : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा नरिमन तिराहा से गौला पुल मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क की Right of Way (ROW) से अतिक्रमण हटाए जाने की प्रगति का जायज़ा लिया गया। टीम ने पाया कि अधिकांश अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं तथा केवल कुछ शेष संरचनाएँ शेष हैं, जिनके शीघ्र हटाए जाने हेतु सम्बन्धित अतिक्रमणकारियों को निर्देशित किया गया। टीम ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शेष अतिक्रमण एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से हटाए जाएँ, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा दीवार (safety wall) के निर्माण की स्थिति भी जाँची गई। उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (UUSDA) द्वारा अब तक 200 मीटर से अधिक दीवार का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है और शेष कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, यह भी उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-87 पर नरिमन तिराहा से गौला पुल तक मार्ग की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 457.61 लाख रुपये की लागत से 440 मीटर (चार लेन चौड़ाई) लंबाई में किया जा रहा है, जिसके लिए एनएचएआई द्वारा डिपॉजिट मद में धनराशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य में एक्स्ट्रा वाइडनिंग, GSB, WMM, DBM, BC, क्रैश बैरियर एवं साइनेज जैसी व्यवस्थाएँ शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, PWD द्वारा चार लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा और इसकी टेंडर प्रक्रिया अगले 15 दिनों के भीतर अंतिम रूप ले लेगी।
इस निरीक्षण में गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट, ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी, राहुल शाह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, UUSDA की टीम एवं PWD विभाग की टीम सम्मिलित रही।
प्रशासन का यह प्रयास है कि मार्ग पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कर शीघ्र ही सुदृढ़ एवं सुरक्षित सड़क उपलब्ध कराई जा सके, जिससे आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन का लाभ मिल सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
