कोटाबाग (नैनीताल): राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, देवीरामपुर (कोटाबाग) में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।
भट्ट ने बताया कि (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन से शुरू हुए इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और किशोरियों के लिए उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच सहित कैंसर और एनीमिया की जांच और परामर्श भी दिया जा रहा है। इसके अलावा शारीरिक रूप से कमजोर महिलाओं के क्षयरोग की जांच की जा रही है और इस अभियान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा शिविर के साथ ही क्षेत्र के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केन्द्रों में भी संचालित की जा रही है।
भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” के तहत पूरे पखवाड़े में यह कार्यक्रम बदस्तूर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, मंडल महामंत्री विनोद बधानी, ग्राम प्रधान हरीश ढोढियाल, प्रेमा देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मनराल, गोपाल बुढलाकोटी, ललित जोशी, विनोद बुढलाकोटी तथा ब्लॉक प्रभारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 

