नैनीताल– जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनीताल में शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में शहर के महत्वपूर्ण चौराहों एवं ट्रैफिक जाम के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों का ड्रोन मैपिंग विडियों के माध्यम से जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान तल्ली ताल डाट, चीनाबाबा चौराहा, मस्जिद तिराहा, पंत पार्क, कलेक्ट्रेट सड़क मार्ग, भवाली रोड, हनुमानगढी के साथ ही अन्य क्षेत्रों का अवलोकन किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वे छोटे-छोटे अवरोध जिनसे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है। उन स्थानों को चिन्हित करते हुए प्लालिंग के तहत तत्काल समाधान निकाले जाने के निर्देश दिये।
डीएम ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये है कि होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर वाहनों को अपने निर्धारित स्थानों व मानको के आधार पर पार्किंग करें। उन्होंने एआरटीओ व पुलिस विभाग को शहर के विभिन्न मार्गो में अव्यवस्थित ढंग से पार्किंग किये गये वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता पी डब्लू डी को नहर कवरिंग कार्य में कर्मचारियों को बढाते हुए कार्यो में तेजी लाने व कार्यो की प्रतिदिन अपडेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र, अधिशासी अभिन्यता लोनिवि रत्नेश, ईओ आलोक उनियाल, जिला पर्यटन अधिकारी वृजेन्द्र पाण्डे के अलावा सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 
