नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल के सेवानिवृत्त कर्नल डॉ.गिरजा शंकर मुंगली को फीफा के एशियन फुटबाल असोसिएशन(ए.फु.एसो.)का सदस्य बनाए जाने से उत्तराखंड वासी गौरवान्वित हुए हैं । मुंगली इससे पहले आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के सदस्य रह चुके हैं ।
नैनीताल निवासी उद्योगपति सेवानिवृत्त कर्नल गिरजा शंकर मुंगली इनदिनों महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं । मुंगली को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी पिछले दिनों कोरोना काल में उत्तराखंड के लोगों समेत गरीबों और असहाय लोगों की सेवा के लिए सम्मानित किया था । मुंगली को इससे पहले भी आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन का सदस्य और फिर अध्यक्ष बनाया गया था । विश्व प्रसिद्ध फुटबाल संघ फीफा के एशियाई फुटबॉल संघ का सदस्य बनाए जाने के बाद उत्तराखंड का गौरव बड़ा है ।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार पर मढ़ा आरोप, ऐसे हो रहा भ्रष्टाचार
एशियाई फुटबॉल संघ में पूरे एशिया के 47 सदस्य देश हैं, इसका मुख्यालय मलेशिया में है । इसका पैतृक संगठन फीफा है जो एशिया में होने वाले प्रमुख फुटबॉल मैचों की देखरेख करता है । डॉ.मुनगली वर्तमान में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन क्लब कमेटी के चेयरमैन हैं । उन्होंने महाराष्ट्र में रहकर भी उत्तराखंड के लोगों के लिए कई बार मदद की है, ऐसे में उन्होंने विश्व में अपनी पहचान बनाकर उत्तराखंड का नाम रौशन किया है । उनकी इस नियुक्ति पर उत्तराखंड वासियों ने हर्ष जताया है ।
देहरादून- कोविड-19 के बीच राज्य के बॉर्डर पर आने जाने वालों के लिए राहत की खबर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
