उत्तराखंड के नैनीताल के जंगलों से अनुसूची एक(शिड्यूल 1)में आने वाले विलुप्तप्राय सिराव(राम हिरण)के कच्चे और पके मांस के साथ वन विभाग की टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है । टीम ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
नैनीताल के नैना रेंज में मुखबिर की सूचना पर वनाधिकारी बीजू लाल टी.आर.के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी ममता चंद ने अपनी टीम के साथ गस्त की । नयना देवी बर्ड कंजर्वेशन में गश्त के दौरान पंगोट से बगड़ के बीच में सिराव के शिकार के साथ शेर राम व अन्य को गिरफ्तार किया गया ।
आरोप है कि इन लोगों ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 संशोधित 2006 में दर्ज शिड्यूल 1 के विलुप्तप्राय वन्यजीव सिराउ का शिकार किया है । शिकारियों पर धारा 27/29/36 ए(2)/33/49/51 के अंतर्गत आरोप लगाया गया है । ये भी आरोप लगाया गया है कि इन शिकारियों से सिराव का कच्चा और पका हुआ मांस बरामद हुआ है ।
वन क्षेत्राधिकारी और उनकी टीम ने सभी को रंगेहाथों गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद 14 दिन कि रिमांड में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ममता ने बताया कि हिडन वैली कैंपिंग रिसोर्ट से सिराव का कच्चा और पका मांस बरामद हुआ है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
