ROORKI NEWS- विगत दिनों रूडक़ी में हुए 11वीं के छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। हत्याकांड की जो कहानी सामने आयी। उसने सभी को हीलाकर रख दिया। हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नाबालिग है। पूछताछ में सामने आया कि वह छात्र उसकी बहन को पंसद करता था। बस इसी बात को लेकर उसने गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए डीआइजी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लहबोली गांव निवासी 18 वर्षीय मंजीत कक्षा 11 का छात्र था। वह 22 अक्टूबर से लापता हो गया। 23 अक्टूबर की शाम को उसका शव मखदुमपुर में मिला। उसकी दो बार गोली मारकर हत्या की गई थी। बेटे की हत्या पर पिता अशोक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले के जांच शुरू की गई।

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद सर्विलांस और सीसीटीवी के आधार पर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की तो सीसीटीवी में देखा गया कि छात्र राजसिंह उर्फ मनजीत अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर रनसूरा की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। विगत 26 अक्टूबर को दोस्त अंशुल को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि 12 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था, जिसमें उसने सभी दोस्तों को बुलाया था।
इस दौरान मनजीत भी उसके घर आया था, वह उसकी बुआ की लडक़ी के पीछे पड़ा हुआ था। विगत 15 अक्टूबर की रात से नशा करने के बाद मनजीत ने बताया कि उसे अंशुल की बहन अच्छी लगती है। यही बात अंशुल को यही बात चुभ गई और उसने हत्या मनजीत की हत्या कर की योजना बनाई। इसके बाद वह 22 अक्टूबर को बहाना बनाकर मनजीत को अपने साथ ले गया। चकरोड पर चलकर सिगरेट पीने के लिए कहा। मनजीत ने सिगरेट निकाली ही थी कि अंशुल ने उसपर फायर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने तमंचा अपने नाबालिग दोस्त को दे दिया। जिसके बाद वह भाग गये।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
