उत्तराखंड के मुनस्यारी में शनिवार देर रात भारी बरसात होने से कई महत्वपूर्व मोटर पुल और पैदल पुल टूट गए । भारत से चीन बार्डर को जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले 14 घंटों से अबतक बन्द पड़ा है । वही पिथौरागढ़ से ए डी एम आर डी पालीवाल दल बल के साथ मुनस्यारी की तरफ रवाना हो चुके हैं।
दोपहर की बरसात के बाद शनिवार रात फिर से भारी बारीश हो गई । पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के उप जिलाधिकारी कार्यालय से बरसाती नाला बहने लगा । पानी के बहाव ने कार्यालय की दीवार तोड़ दी । नालों का रुख बाज़ार की तरफ बदल गया जिससे दुकानों और आवासों में मलुवा घुस गया । हालातों को देखते हुए रात में ही लो.नि.वि.और प्राइवेट जे.सी.बी.लगाई गई जिसके बाद नाले का रुख पलटा गया ।
जानकारी के अनुसार मुनस्यारी के छोरी बगड क्षेत्र में चार मकान समेत कई मवेशी बह गये हैं । नदी नालों के उफान पर आते ही छोटे बड़े पुल जिला मुख्यालय से मुनस्यारी का सम्पर्क टूट गया है । जिले में ही जौलजीबी मुनस्यारी राजमार्ग पर बना सैन्थल पुल बह गया है । थल से मुनस्यारी जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क बह गई है । बरसात से एक दर्जन से ज्यादा मकान गिर गए हैं जबकि धापा गॉव मे एक बच्चे पर मकान गिरने से चोट आई है ।
चीन सीमा को जोड़ने वाला एक मुख्य मोटर मार्ग और एक पैदल पुल टूटने से चीन सीमा का सम्पर्क कट गया है । पिछले 14 घण्टे से चीन सीमा मार्ग बन्द पड़ा है । जिमी घाट का वैली ब्रिज और चिलम धार का पैदल पुल बह गया है और रास्ता मलवे से पटा हुआ है । जौलजीबी मुनस्यारी मार्ग पर दाराती के पास धपुवा नदी पर बना पुल भी पानी के तेज बहाव में बह गया जिस कारण मुनस्यारी का जौलजीबी मार्ग बन्द हो गया है । सभी मार्ग टूटने के कारण घटनास्थल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई हैं ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
