पौड़ी। देहलचौरी मार्ग पर रविवार को हुई बस दुर्घटना में के सुंदर गांव के चार लोगों की मौत से गांव में मातम है। हादसे में मां-बेटे की भी मौत से घर में कोहराम है।
ग्राम प्रधान नूतन रावत ने बताया इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मां-बेटे प्रमिला और प्रियांशु के साथ ही हादसे में गांव से एक साथ 4 लोगों की मौत हो गई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में सुलोचना की भी मौत हुई हैं उससे दिन में किसी काम से फ़ोन पर बातचीत भी हुई थी। वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। इसी सिलसिले में बातचीत हुई थी। कहा कि इस बस में अधिक भीड़ होती नहीं है, कुछ लोग सत्संग के लिए भी पौड़ी आये थे तो कुछ बाहर से भी आज अपने गांव आ रहे थे।
पौड़ी। पौड़ी-देहलचौरी मोटरमार्ग पर कोठार बैंड के पास रविवार को हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। जिला अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के साथ ही एंबुलेंस नहीं होने से कई घायलों को स्थानीय निवासी अपने वाहनों से ले जाते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों ने ही जिला अस्पताल में घायलों को स्टैचर से लाने ले जाने का काम किया। जिला अस्पताल में खड़ी दो एबुलेंस खराब पड़ी थी। अस्पताल में लाइट जाने पर जेनरेटर तक की व्यवस्था नहीं थी। लाइट जाने पर मोबाइल की रोशनी पर घायलों का इलाज करते हुए नजर आए। उधर स्थानीय लोगों ने पहले पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला।
पौड़ी। रविवार को पौड़ी-देहलचौरी मोटरमार्ग पर कोठार बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस में सवार केंद्र गांव की शारदा देवी ने बताया कि वह बस स्टेशन से बस में बैठी थी। कोठार बैंड पर पहुंचते ही बस मोड़ते हुए तेज आवाज आई और बस गहरी खाई में गिर गई। घायल शारदा देवी ने बताया कि बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी हुई थी। बताया कि उन्हें अहसास भी नहीं था कि पलभर में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। बस हादस में मृतकों की सूचना मिलते ही शारदा देवी रोने लगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

