हल्द्वानी: नंधौर नदी में पांचों गेटों पर खनन कार्य प्रारंभ हो गया है। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों के साथ नंधौर नदी के खनन गेटों का स्थलीय निरीक्षण किया और निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने खनन, राजस्व, वन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नदी से खनन निकासी की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने खनन में लगे वाहन मालिकों से कहा कि वे नियमानुसार अधिक से अधिक खनन कार्य करें…ताकि राज्य के संसाधनों का सही उपयोग हो सके।
साथ ही अपर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा नंधौर नदी में किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्थलीय निरीक्षण में उपजिलाधिकारी राहुल साह, जिला खान अधिकारी राजभर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, अनुभाग अधिकारी वन निगम मोहन सिंह महरा और उपखंड अधिकारी वन अमित जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस निरीक्षण से यह संदेश गया कि प्रशासन न केवल खनन कार्यों पर नजर रख रहा है…बल्कि बाढ़ सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मामलों में भी सतर्क है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 
