उत्तराखंड में चार मई तक हल्की बारिश के आसार
देहरादून : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, 30 अप्रैल से चार मई तक अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इस बदलाव से दिन के बढ़ते तापमान में भी कुछ कमी आएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के वक्त तेज और झोंकेदार सतही हवाएं चलेंगी। जबकि, बुधवार को देहरादून समेत पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल के साथ यूएसनगर में हल्की बारिश हो सकती है। एक मई से पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, बारिश का यह दौर चार मई तक रह सकता है। इससे मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में कुछ कमी आएगी। देहरादून में दो दिन पहले तक जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था, वहीं सोमवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन का तापमान 35 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 

