लालकुआं- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट द्वारा इन दिनों जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा हैं। इस दौरान कांग्रेस के जिला महामंत्री सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
यहां बरेली रोड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी और विधायक प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट से प्रभावित होकर जयपुर बीसा मोटाहल्दु निवासी ट्रेड यूनियन नेता रमेश चंद्र कविदयाल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा नेता उमेश शर्मा, दिनेश खुल्बे, भरत नेगी, कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान ललित सनवाल, मोहन सुयाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इधर बिंदुखत्ता क्षेत्र में जिला कांग्रेस के महामंत्री शिब्बन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वही कांग्रेसी कार्यकर्ता भगवत पांडे ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है। इधर भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने बरेली रोड के साथ-साथ गुरुवार को चोरगलिया और गौलापार क्षेत्र में भारी बरसात के बावजूद जबरदस्त जनसंपर्क कर पार्टी के लिए वोट मांगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 
