लालकुआं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 34 वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह की बेटी मुस्कान जाखड़ ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा में सेल्फ स्टडी कर 98.4 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए क्षेत्र के साथ-साथ परिवार का नाम और रोशन किया हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान व अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 व इतिहास विषय में 99 अंक हासिल किए। अब वह आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से करना चाहती हैं।
हल्दूचौड़ आईटीबीपी कैंपस निवासी व निर्मला कान्वेंट स्कूल की छात्रा मुस्कान के 98.4 प्रतिशत अंक आने पर परिवार में खुशी की लहर है। उनके पिता आइटीबीपी हल्दूचौड़ में कमांडेंट हैं, जबकि माता मीनाक्षी फोगाट जाखड़ गृहिणी हैं। मुस्कान ने बताया कि उन्होंने परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी लोड नहीं लिया था। वह घर पर ही एक से दो घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं, जबकि परीक्षा के समय वह तीन घंटे पढ़ाई करती थीं। मुस्कान की इस कामयाबी पर जहां क्षेत्र में खुशी की लहर है वही परिवार भी बेटी की इस कामयाबी पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 

