लालकुआं। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बिंदुखत्ता स्थित चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों का चित्रण कर मंत्र मुक्त कर दिया। वही सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम कर जन्माष्टमी पर्व को और भी रोचक बना दिया।
यहां चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकडरी विद्यालय घोड़ा नाला में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों का चित्रण कर उनके बताए मार्ग में चलने का संकल्प लिया वहीं सीनियर छत्र-छात्राओं ने मटका फोड़ कार्यक्रम कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन कांडपाल व विद्यालय की एमडी सुनीता पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि श्री कृष्ण द्वारा दी गई विद्या जो गीता के रूप में हम सब के घर के बने मंदिरों में रखा बाहर निकाल, पढ़कर मनन करने की। उन्होंने बच्चों से कहा कि सदा सत्य बोलना, अपने से बड़ों की आज्ञा का पालन करना व कोई भी काम करते हो तो उसे समय पर पूरा करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। यही भविष्य में आपकी समृद्धि का मूल मंत्र है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक वसंत पांडे, मीना बिष्ट, शेर सिंह करंगा, नितिन आग्री, सुरेंद्र सिंहबिष्ट, दीपा पंचवाल, नितिन सिंह गडिया, दीपा पाण्डे, कविता पडारी, उमा पडे, काजल, मीना देव, दीपा रौतेला, मीना सामंत व रमा जोशी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी व स्टाफ वर्ग उपस्थित था।
चित्र परिचय परिचय – मटका फोड़ कार्यक्रम करते चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थी व अन्य।
भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों का चित्रण करते सीएससी बाल विद्यालय के बच्चे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
