लालकुआं- भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा लालकुआं पहुंची इस दौरान बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थक एवं कार्यकर्ता व पदाधिकारी बाइक रैली निकालते हुए नगर में पहुंचे, जिनके पीछे विजय संकल्प यात्रा में मौजूद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी चल रहे थे। इसी दौरान एक एंबुलेंस काफिले के बीच फस गई।
इधर मौके की परिस्थिति को समझते हुए लालकुआं के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया , फौरन बाइक रैली से उतरकर तत्काल गाड़ियों को इधर-उधर करते हुए एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने लोगों से निवेदन किया और सभी बाइक सवार लोगों को किनारे किया। उन्होंने जैसे ही एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया फौरन एंबुलेंस अपने गंतव्य को रवाना हो गई, इसका वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद क्षेत्र वासियों द्वारा उनकी सराहना की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
