लालकुआं :(बधाई) आरव ने पास की सैनिक स्कूल की परीक्षा, परिजनों के खुशी का माहौल
लालकुआं : कहते हैं मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और उसका फल बहुत मीठा होता है। ऐसा ही लालकुआं के 25 एकड़ के पास बंगाली कॉलोनी में रहने वाले सेंचुरी में कार्यरत अमित कुमार सिंह के पुत्र आरव सिंह ने किया। जिन्होंने सेल्फ स्टडी से बेहद कठिन माने जाने वाली सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की क्लास 6 की प्रवेश परीक्षा पास की है।
आरव के पिता अमित ने बताया कि फिछले 5 अप्रैल को हल्द्वानी में सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा हुई थी जिसका आज परिणाम आ गया है उनके पुत्र आरव सिंह ने बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हुए सैनिक स्कूल की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है। आरव के लैंग्वेज में 50 में से 46 नंबर गणित में 150 में से 129 नंबर इंटेलिजेंस में 50 में से 46 नंबर जनरल नॉलेज में 50 में से 46 नंबर लाकर कुल 300 में से 267 नंबर प्राप्त किए हैं। बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी कर आरव के इस प्रदर्शन से माता शालिनी सिंह और पिता अमित कुमार सिंह बेहद खुश हैं। बेटे की खुशी पर नाते रिश्तेदारों सहित शहर के लोगों ने आरव को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

