हल्द्वानी- लालकुआं विधानसभा सीट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हर प्रत्याशी चुनावी हवा को अपनी ओर करने के लिए वोटर्स के बीच जा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने रविवार को बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई के पास कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रत्येक मतदाताओं को जानते हैं और इसीलिए उन्हें प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 दशकों से लालकुआं की सेवा की है और इसीलिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
वह कोई पैराशूट प्रत्याशी नहीं है जो केवल चुनाव लड़ने के लिए लालकुआं पहुंचे हैं। इस बार चुनाव जीतने के बाद जब अगली बार मैदान पर उतरेंगे, उससे पहले जनता की राय जरूर लेंगे कि क्या उन्होंने काम किया है। साल 2027 में अगर जनता उनके काम से संतुष्ट नहीं होगी तो भारतीय जनता पार्टी से टिकट ही नहीं मांगेंगे।
बता दें कि डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने 14 जनवरी को भाजपा ज्वाइन की थी। इसके दो हफ्ते के भीतर उन्हें टिकट मिल गया। वह जिला पंचायत का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत चुके हैं। इस लिए भाजपा ने अपने सीटिंग विधायक को बैठाकर उन्हें टिकट दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
