लालकुआं : नगर पंचायत लालकुंओं ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए सर्वप्रथम नगर पंचायत लालकुंओं के मा० अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी को विज्ञान भवन नई दिल्ली में दिनांक 17.07.2025 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रोपदी मुर्मु जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आज दिनांक 01.10.2025 को मुख्य सेवक सदन देहरादून में मा० अध्यक्ष, नगर पंचायत को श्रीमान पुष्कर सिंह धामी जी मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अटल निर्मल पुरूस्कार वर्ष 2024-25 प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। इस उपलक्ष्य में नगर पंचायत द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता अभियानों पर विशेष ध्यान दिया। मा० अध्यक्ष महोदय का लक्ष्य लालकुंओं को न केवल स्वच्छ बनाना है, बल्कि यहां के नागरिकों में साफ-सफाई की आदत को स्थायी रूप से विकसित करना भी है। मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा द्वारा इस उपलब्धि को लालकुंओं की पूरी जनता को समिर्पित किया गया। मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लालकुंओं को स्वच्छ बनाने में हर नागरिक का योगदान सराहनीय रहा है। साथ ही उन्होने अपील की कि भविष्य में भी सभी लोग इसी तरह मिलकर सहयोग करें, ताकि लालकुंआ पूरे प्रदेश ही नही बल्कि देश का स्वच्छतम नगर बन सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 

