हल्द्वानी में सोने के बदले स्मैक,शातिर चोरों का खुलासा,पुल के नीचे से बरामद लाखों का माल।
हल्द्वानी-शहर में चोरी की वारदातों से परेशान लोगों को अब थोड़ी राहत मिली है। पुलिस ने लंबे समय से सक्रिय दो ऐसे शातिर चोरों को धर दबोचा है, जो न सिर्फ सुनियोजित ढंग से ताले तोड़ते थे, बल्कि चोरी किए गए सोने के गहनों को स्मैक के बदले बेच देते थे! मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। क्योंकि ये चोर चोरी के बाद माल को रेलवे पटरी और पुल के नीचे छिपाते थे।
तहरीर से गिरफ्तारी तक: केस की कहानी⤵️
13 मार्च को इंदिरा कॉलोनी, मेहरा गांव निवासी मनोज पाठक ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और ₹20,000 नकद चोरी कर लिए गए। मामला गंभीर था, इसलिए थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 69/25, धारा 331(3) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज कर उप निरीक्षक मनोज अधिकारी को जांच सौंपी गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसएसपी प्रहलाद के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं व थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों से संपर्क साधा और जल्द ही सुराग मिल गया कि यही गिरोह लालकुआं क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। वहाँ भी एफआईआर संख्या 89/25, धारा 331(4)/305A के तहत केस दर्ज था।
पकड़े गए दोनों ‘स्मैक एडिक्ट’ चोर⤵️
पुलिस ने काली मंदिर पुल (गदरपुर) के पास से दो संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बताया। आबिद हुसैन (38 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हुसैन
राजवीर सिंह (28 वर्ष)पुत्र शंकर सिंह
(दोनों निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, उधम सिंह नगर)
उनके पास से सोने के जेवरात बरामद किए गए। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ – दोनों चोर स्मैक के नशेड़ी हैं, और चोरी किया गया सोना स्मैक खरीदने के लिए बरेली, किच्छा और बहेड़ी के स्मैक डीलरों को दे देते थे। पहचान छुपाने के लिए माल कभी चलते-फिरते स्मैक विक्रेताओं को सौंप देते, तो कभी पुल के नीचे पिलर में छिपा देते थे।
पुलिस की सूझबूझ से बरामद हुआ चोरी का खजाना⤵️
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने पुल के नीचे बने पिलर से बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया, जिसमें शामिल थे।
FIR No. 69/25 (थाना मुखानी): कुल 14 तोला सोना,,गले का हार, मंगलसूत्र, मांगटीका, झुमके, नथ, कंगन, अंगूठिया,सफेद धातु के बिछुए, पायल और सिक्के
FIR No. 89/25 (थाना लालकुआं): कुल 8 तोला सोना
रानी हार, ब्रेसलेट, चेन, पेंडल, नथ आदि
इन दोनों चोरों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही लंबा है। इनके खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली और वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज हैं:
FIR 348/23, 346/23, 192/24, 204/19 आदि – चोरी, घर में सेंधमारी, माल छुपाने जैसे गंभीर आरोप।
पुलिस अन्य जिलों और राज्यों से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा जांच टीम को ₹2500 का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
