उत्तराखंड: शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार,अपहरण के बाद युवती की हत्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार,अपहरण के बाद युवती की हत्या।

विकासनगर (देहरादून)- 22 वर्षीय युवती का पहले अपहरण किया गया और फिर शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,हालांकि अब तक पीड़िता का शव बरामद नहीं हो सका है। मामला कोतवाली विकासनगर क्षेत्र का है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शहबाज ने अपने साथी फैजान और एक नाबालिग के साथ मिलकर 7 सितंबर को युवती का अपहरण किया।

उत्तराखंड के विकासनगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 22 वर्षीय युवती का पहले अपहरण किया गया और फिर शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोप मुस्लिम समुदाय के दो युवकों और एक किशोर पर है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र की यह घटना 7 सितंबर की है। पुलिस के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के शहबाज ने अपने साथी फैजान और एक किशोर के साथ युवती का पहले अपहरण किया। जब युवती ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। मामला तब उजागर हुआ जब युवती के पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुख्य आरोपी शहबाज़ को 12 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बीती 24 सितंबर को पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शहबाज के साथी फैजान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा और किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया। पूछताछ में सामने आया कि जब पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपियों ने बेरहमी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू

➡️ 12 सितंबर को मुख्य आरोपी शहबाज गिरफ्तार
➡️ रिमांड पर पूछताछ में किया जुर्म कबूल
➡️ फैजान को जेल भेजा, नाबालिग सुधार गृह
➡️ शव की तलाश जारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह ने बताया पुलिस ने 12 सितंबर को शहबाज को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसका साथी फैजान भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। शव की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें