देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साफ किया है कि आयोग की आगामी सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार परीक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा सख्त और हाईटेक होगी।
नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, जो सीधे आयोग के मुख्यालय से लिंक रहेगा। इसके ज़रिए आयोग के अधिकारी परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर सीधी नजर रख सकेंगे। पहले से मौजूद दो सीसीटीवी कैमरों के साथ यह तीसरा कैमरा सुरक्षा निगरानी को और मजबूत करेगा।

परीक्षा केंद्रों में जैमर लगे होने के कारण मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता,इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार हर परीक्षा केंद्र पर हॉटलाइन लैंडलाइन फोन की सुविधा दी जा रही है। इससे केंद्र का नियंत्रण कक्ष सीधे आयोग के कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा और आपात स्थिति में तुरंत संवाद हो सकेगा।
सख्त सुरक्षा व्यवस्था, देर से पहुंचने पर एग्जाम में नहीं मिलेगी एंट्री
आयोग ने निर्णय लिया है कि परीक्षा से कम से कम दो घंटे पहले यानी सुबह 8:30 बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा 11 बजे शुरू होगी, और 10:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर बायोमीट्रिक पहचान अनिवार्य होगी। कोई भी अभ्यर्थी बिना बायोमीट्रिक जांच के परीक्षा देता पाया गया, तो उसे आयोग की परीक्षाओं से प्रतिबंधित (डिबार) कर दिया जाएगा। इस बार परीक्षा केंद्रों पर क्लॉक रूम (अमानती कक्ष) की सुविधा नहीं दी जाएगी। यानी अभ्यर्थी को अपने साथ लाए गए सामान को परीक्षा केंद्र के बाहर स्वंय ही सुरक्षित रखना होगा।
5 अक्टूबर को होगी भर्ती परीक्षा
आयोग ने बताया कि 5 अक्टूबर को सहकारी निरीक्षक वर्ग-दो / सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के 45 पदों के लिए परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी के 26 परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी। इसके प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in
पर जारी कर दिए गए हैं। वहीं 12 अक्टूबर को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक (रसायन विज्ञान) व प्राविधिक सहायक वर्ग-एक (अभियंत्रण शाखा) के 10 पदों की परीक्षा देहरादून के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिव्यांग श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक (scribe) की सुविधा दी जाएगी…ताकि उन्हें परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
