बिजली घर में मीटर से छेड़छाड़ के मामले में दो उपखंड अधिकारी निलंबित, विधुत कर्मी सहित 5 लोगों की गिरफ्तारी , विभाग में हड़कंप।
मंगलौर (हरिद्वार)- बिजली चोरी रोकने वाले उर्जा निगम के लोग ही जब बिजली चोरी करने लगे तब विभाग का क्या होगा ताजा मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन स्थित एक स्टील फर्नेस फैक्ट्री से जुड़ा है, जहां नारसन स्थित बिजलीघर के मीटर में छेड़छाड़ कर डायरेक्ट बिजली आपूर्ति लेने का प्रयास किया जा रहा था। इसमें ऊर्जा निगम के कार्मिकों की मिलीभगत की भी आशंका है।
मंगलवार तड़के करीब चार बजे पुलिस ने गुरुकुल नारसन विद्युत उपसंस्थान के आसपास कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे चार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ पर युवकों ने गोलमोल जवाब दिए, लेकिन जांच में साफ हुआ कि वे एक स्टील फर्नेस कंपनी के मीटर से छेड़छाड़ कर रहे थे। पकड़े गए लोगों में ऊर्जा निगम का एसएसओ मोहम्मद अकरम भी शामिल है। पुलिस ने तत्काल ही इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारीयों को दीं जिससे विभाग मे हड़कंप मच गया। आनन फानन मे ऊर्जा निगम की टीम मौक़े पर पहुंची और जांच मे जुट गई है।
फिलहाल ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारियो ने संविदा पर तैनात एसएसओ अकरम की सेवाएं समाप्त करते हुए मंगलौर के उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी व लंढौरा उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नारसन बिजली घर के अवर अभियंता अभिषेक मे बताया है की बिजली घर पर पुलिस के द्वारा पकडे गए संदिग्ध लोगों ने स्वीकार किया है की उन्होंने एक स्टील फैक्ट्री मे लगे मीटर से भी छेड़छाड़ की है। जिसमें कर्मचारी अकरम अली की संलिप्तता सामने आई है जिसके चलते अकरम अली समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं ऊर्जा निगम की टीम भी इस मामले की गंभीरता से जांच करने मे जुटी है। हालांकि ऊर्जा निगम अधिकारियो का मानना है की इस मामले की बारिकी से जांच की जायेगी जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
