हल्द्वानी : छोटी सी उम्र में बड़ा कारनामा। हल्द्वानी के मानवेंद्र बिष्ट की किताब “द ऑक्सीजन काउंटडाउन”बनी हॉट सेलर
हल्द्वान: हल्द्वानी का यह युवा आज अपनी लेखनी से दुनिया को नया नजरिया दे रहा है। छोटी सी उम्र में किताबें लिखना और वह भी साइंस और शिक्षा जैसे गंभीर विषयों पर, अपने आप में एक मिसाल है।अब इनकी नई पुस्तक लॉन्च हुई है,
और खास बात यह है कि यह किताब “द ऑक्सीजन काउंटडाउन” पुस्तक Amazon पर हॉट सेलर बुक बन चुकी है। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर इस युवा ने शहर का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। युवाओं के लिए यह एक प्रेरणा है कि उम्र कभी सपनों को सीमित नहीं करती, अगर जुनून और लगन हो तो कामयाबी कदम चूमती है। कक्षा 12वीं के छात्र और युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट (MKS Bisht) की बहुचर्चित साइ-फाई थ्रिलर पुस्तक “द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में आज आयोजित किया गया युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने अपनी पुस्तक के विषय पर बोलते हुए कहा –
“प्रकृति का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
‘द ऑक्सीजन काउंटडाउन’ इसी संदेश को आधार बनाती है और पाठकों को अपने भीतर झाँकने और सोचने के लिए प्रेरित करती है।” वहीं धात एनजीओ के अध्यक्ष रवि कांत राजू ने लेखक के इस कदम की सराहना करते हुए विशेष धन्यवाद प्रकट किया कि मानवेंद्र ने पुस्तक से होने वाली आय का 25% हिस्सा समाज सेवा हेतु एनजीओ को समर्पित करने का निर्णय लिया है।समारोह के अंत में मानवेंद्र ने पुस्तक की उपलब्धता की जानकारी साझा करते हुए बताया कि “द ऑक्सीजन काउंटडाउन” अब Amazon, Flipkart और Ziffy Bees जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। साथ ही, ऑफ़लाइन खरीद के लिए इच्छुक पाठक सीधे Instagram पर @manvendra.wizard से संपर्क कर सकते हैं समारोह का समापन उत्साह और प्रेरणा से भरे वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और श्रोताओं ने पुस्तक की सारगर्भित विषयवस्तु, लेखक की गहन सोच और उनके सामाजिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : तकनीक आधारित पुलिसिंग में कुमाऊं रेंज की बड़ी छलांग
हल्द्वानी : तीनपानी–लालकुआँ राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दुर्घटना न्यूनीकरण के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुदृढ़
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य में आई सहायक लेखाकार की बम्पर भर्ती, युवाओं के पास सुनहरा मौका
उत्तराखंड :(दुखद) शिवालय में पूजा करने मां के साथ गया आठ साल का बच्चा सरयू नदी में बहा 
